बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करते रहते हैं। इस बारउन्होंने पॉप के किंग माइकल जैक्सन के साथ अपनी एक यादगार मुलाकात को याद किया है। खास बात यह है कि इसी दिन माइकल जैक्सन परबनी हॉलीवुड फिल्म Michael भी रिलीज हुई, जिसने इस याद को और भी खास बना दिया।
अनुपम खेर ने अपने पोस्ट में एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह माइकल जैक्सन से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एकभावुक कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने उस पल को “जादुई” और “अविश्वसनीय” बताया। उन्होंने लिखा कि मुंबई में हुई इस मुलाकात के दौरान उनकेअंदर का फैन पूरी तरह हावी हो गया था और वह अनुभव उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था।
अपने कैप्शन में अनुपम खेर ने माइकल जैक्सन की शख्सियत को लेकर भी दिल खोलकर बात की। उन्होंने लिखा कि माइकल सिर्फ एक कलाकारनहीं थे, बल्कि एक ऐसा अनुभव थे जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने उन्हें “दुनिया का आठवां अजूबा” बताते हुए कहा कि उनकी कला, मासूमियत और प्रतिभा ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ है और आने वाले हजार सालों तक शायद ही कोई उनकी बराबरी कर पाए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर इन दिनों अपनी 550वीं फिल्म खोसला का घोंसला 2 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ बोमनईरानी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में किरण जुनेजा, रणवीर शौरी, परवीन डाबास और तारा शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाईदेंगे। गुरुग्राम और दिल्ली में हाल ही में इसकी शूटिंग पूरी की गई है, और फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Check Out The Post:-