एशेज सीरीज के तीसरे और महत्वपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उतरने से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा और अप्रत्याशित झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया को अपनी प्लेइंग इलेवन में मजबूरी में एक बड़ा बदलाव करना पड़ा, जिसके चलते पिछले मैच में कप्तानी करने वाले दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को बाहर बैठना पड़ा। उनकी जगह पर अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को शामिल किया गया, जिनका नाम एक दिन पहले जारी किए गए इलेवन में नहीं था।
स्टीव स्मिथ की तबीयत बिगड़ी
'एडिटेड टेस्ट' से पहले ऑस्ट्रेलिया को यह झटका लगा जब पता चला कि दूसरे टेस्ट के बाद से ही स्टीव स्मिथ की तबीयत खराब चल रही थी। उनकी बीमारी के कारण उन्हें इस महत्वपूर्ण मुकाबले से बाहर रखने का फैसला लिया गया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने बाद में स्मिथ की सेहत को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया। बयान में कहा गया: पिछले कुछ दिनों से स्मिथ की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें मतली और चक्कर आने जैसे लक्षण थे। उनकी लगातार निगरानी की गई और वह खेलने के करीब थे, लेकिन लक्षण बने रहने के कारण उन्हें बाहर रखने का फैसला लिया गया।”
CA ने यह भी बताया कि स्मिथ का संभावित वेस्टिब्युलर समस्या के लिए इलाज किया जा रहा है। यह समस्या उन्हें पहले भी कभी-कभी हुई है और इसका इलाज किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि स्मिथ मेलबर्न में होने वाले प्रतिष्ठित बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट होकर उपलब्ध रहेंगे।
ऑस्ट्रेलिया की टीम में तीन बदलाव
एडिलेड में खेले जा रहे इस टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन बदलावों के साथ मैदान पर उतरी। ब्रिस्बेन में खेले गए पिछले टेस्ट में आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज करने वाली टीम से माइकल नेसर, ब्रेंडन डॉगेट और बीमार स्टीव स्मिथ को बाहर किया गया।
इन खिलाड़ियों के स्थान पर स्पिनर नाथन लायन, कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन:
-
जेक वेदराल्ड
-
ट्रैविस हेड
-
मार्नस लाबुशेन
-
उस्मान ख्वाजा
-
कैमरून ग्रीन
-
एलेक्स केरी (विकेटकीपर)
-
जोश इंग्लिस
-
पैट कमिंस (कप्तान)
-
मिचेल स्टार्क
-
नाथन लायन
-
स्कॉट बोलैंड
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
-
जैक क्रॉली
-
बेन डकेट
-
ओली पोप
-
जो रूट
-
हैरी ब्रूक
-
बेन स्टोक्स (कप्तान)
-
जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)
-
विल जैक्स
-
ब्रायडन कार्स
-
जोफ्रा आर्चर
-
जोश टंग
स्मिथ का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन ख्वाजा जैसे अनुभवी बल्लेबाज की वापसी टीम को मजबूती प्रदान करेगी। फैंस को उम्मीद है कि टीम स्मिथ की अनुपस्थिति के बावजूद श्रृंखला में अपनी बढ़त बनाए रखेगी।